-->
HAPUR NEWS :  चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

HAPUR NEWS : चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
हापुड न्यूज़ संवाददाता संजय सिंह
हापुड । थाना देहात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को घुघराला वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि अपराध की रोकथाम हेतु उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह द्वारा टीम के साथ चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मुस्तकीम पुत्र जफरयाव निवासी ग्राम घुघराला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के दिखाई देने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक अवैध कारतूस बरामद हुआ । जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Response to "HAPUR NEWS : चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article