-->
HAPUR NEWS: एक दिन की पूर्व समय में धौलाना एसडीएम बनी राबिया अब्बासी की डीएम से गुहार का वीडियो वायरल

HAPUR NEWS: एक दिन की पूर्व समय में धौलाना एसडीएम बनी राबिया अब्बासी की डीएम से गुहार का वीडियो वायरल

एक दिन की पूर्व समय में धौलाना एसडीएम बनी राबिया अब्बासी की डीएम से गुहार का वीडियो वायरल 
एक दिन की एसडीएम ने DM से घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाए जाने की  लगाई गुहार 
- मासूम की मार्मिक अपील सुनो डीएम सर ।
हापुड न्यूज़ संवाददाता संजीव वशिष्ठ 
धौलाना । त्तर प्रदेश के संभल में एक बच्चे के वायरल वीडियो के बाद अब हापुड़ जिले के धौलाना से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें मासूम डीएम सर से गुजर लगाते नजर आए । 
धौलाना तहसील की रहने वाली राबिया अब्बासी नाम की बच्ची ने अपने घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। यह घटना शनिवार को सामने आई । 
उल्लेखनीय है कि राबिया को हाल ही में शसक्त बालिका अभियान के चलते धौलाना तहसील में एक दिन के लिए प्रतीकात्मक एसडीएम बनाया गया था। उस दौरान उसने बच्चों और आम लोगों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 
अब राबिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हापुड़ के जिलाधिकारी से हाथ जोड़कर अपील कर रही है।
वीडियो में राबिया ने बताया कि उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण मकान का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
 उसने यह भी बताया कि इसी लाइन की वजह से उसके भाई का गंभीर हादसा हुआ था, जिसमें उसका हाथ कट गया था।
 राबिया ने धौलाना कस्बा, सिनेमा हॉल के निकट अपना पता बताते हुए इस लाइन को जल्द हटाने की मांग की है।
संभल के वायरल वीडियो के बाद सामने आई इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अब देखना होगा कि प्रशासन राबिया की इस अपील पर कितनी त्वरित कार्रवाई करता है।


0 Response to "HAPUR NEWS: एक दिन की पूर्व समय में धौलाना एसडीएम बनी राबिया अब्बासी की डीएम से गुहार का वीडियो वायरल "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article