-->
HAPUR NEWS : ग्राम देहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

HAPUR NEWS : ग्राम देहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

ग्राम देहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।
1, जांच में जुटी पुलिस, जल्द होगा खुलासा। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। 
हापुड़ न्यूज संवाददाता संजीव वशिष्ठ 
धौलाना । थाना क्षेत्र की देहरा झाल चौकी के गांव देहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से गांव में जहां सनसनी फैल गई । वहीं परिजनों में कोहराम मच गया । युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से भिन्न साक्ष्य एकत्र किए।
मृतक की पहचान डैनी उर्फ आमिर पुत्र आकिल उम्र 23 वर्ष  निवासी ग्राम देहरा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि डैनी की हत्या की गई है। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। परिजनों ने बताया कि डैनी की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी के चलते उसकी जान ली गई।
मृतक के साले अरबाज और मामा आरिफ खान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सच्चाई सामने लाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिचय । मृतक का फाइल फोटो । मौके पर जांच करती धौलाना पुलिस ।

0 Response to "HAPUR NEWS : ग्राम देहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article