BURAHANPUR NEWS : खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित 07 खेलों में 350 खिलाड़ियों ने लिया भाग
*खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित 07 खेलों में 350 खिलाड़ियों ने लिया भाग
*प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ी 21 जनवरी को इंदौर में होने वाली संभव स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग।*
हापुड़ न्यूज ब्यूरो इकबाल अंसारी
बुरहानपुर । जनपद के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम में 07 खेलों का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस आयोजन में लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर सिंह कनेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गौरव पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर विधायक प्रतिनिधि समर्थ चिटनिस खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025 के सफल संचालन हेतु भोपाल से शुरू हुई टॉर्च रैली दोपहर 2:00 बजे बुरहानपुर पहुंची जो नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर से भारतीय स्कूल होते हुए बस स्टैंड शनवारा चौराहा से सेवा सदन महाविद्यालय होते हुए वापस पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई।
टॉर्च रैली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, गौरव पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक, एडवोकेट आदित्य प्रजापति, समर्थ चिटनिस द्वारा रैली का प्रतिनिधित किया। उक्त खेलों में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता उपविजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि नेहरू स्टेडियमें साथ खेलों का आयोजन किया गया और इस आयोजन में प्रतिभाग़ करने वाले विजेता खिलाड़ी आगामी 21 तारीख को इदौर होने वाली संभव स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।
0 Response to "BURAHANPUR NEWS : खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित 07 खेलों में 350 खिलाड़ियों ने लिया भाग "
एक टिप्पणी भेजें