-->
BURAHANPUR NEWS : पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में प्रभारी और स्टाफ के साथ की गई सतत फुट पेट्रोलिंग, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सक्रिय*

BURAHANPUR NEWS : पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में प्रभारी और स्टाफ के साथ की गई सतत फुट पेट्रोलिंग, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सक्रिय*

 पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में प्रभारी और स्टाफ के साथ की गई सतत फुट पेट्रोलिंग, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सक्रिय*
*सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट न करने के संबंध में किया लोगों को जागरूक*
*किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई हेतु दी चेतावनी 
हापुड़ न्यूज ब्यूरो इकबाल अंसारी 
बुरहानपुर । पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों  आदि की औचक चैकिंग करते हुए अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो, इसकी समझाइश दी गई। फुट पेट्रोलिंग के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में किया जा रहा है लोगों को जागरूक।
*बुरहानपुर पुलिस की आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*

0 Response to "BURAHANPUR NEWS : पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में प्रभारी और स्टाफ के साथ की गई सतत फुट पेट्रोलिंग, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सक्रिय*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article