HAPUR NEWS : राज्यपाल को संबोधित आम आदमी पार्टी ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित आम आदमी पार्टी ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हापुड न्यूज संवददाता मौहम्मद समयदीन
हापुड । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करके आयोग बनाकर सर्वे करवाकर आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय सिंह को सौंपा।
ज्ञापन के संबंध में बताते हुए आम आदमी पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा आरक्षण में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन ना करके आरक्षण लागू किया गया जिसे संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन ना होने के चलते न्यायपालिका द्वारा रद्द कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी संवैधानिक प्रक्रियाओं को दरकिनार किया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए । उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन कर ओबीसी को आरक्षण देती तो हाई कोर्ट को आज आरक्षण पर रोक ना लगानी पड़ती । उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी के हक में भारतीय जनता पार्टी नहीं है सिर्फ ओबीसी के लिए तो आम आदमी पार्टी कार्य करती है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा कि ओबीसी आरक्षण संवैधानिक तरीके से नगर निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए लागू कराया जाए। अपने ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ओबीसी जाति को उनका हक नहीं मिलता है तो आम आदमी पार्टी उनके हक के लिए डटकर मुकाबला करने के लिए साथ खड़ी है। इसके लिए आम आदमी पार्टी को चाहे किसी भी स्तर पर आंदोलन क्यों ना करना पड़े वह भी सी जाति को उनका हक दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी पूरा संघर्ष करेगी।
0 Response to "HAPUR NEWS : राज्यपाल को संबोधित आम आदमी पार्टी ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें