HAPUR NEWS : अधिक लोड होने के चलते क्षतिग्रस्त खंबे गिरने से दो महिला हुई गंभीर रूप से घायल
अधिक लोड होने के चलते क्षतिग्रस्त खंबे गिरने से दो महिला हुई गंभीर रूप से घायल
हापुड न्यूज संवददाता जगदीश माकन
हापुड । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नगर क्षेत्र में स्थित मोहल्ला रफीक नगर में अचानक दो खंभों के गिर जाने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए निकटवर्ती देवनन्दनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में हमारे संवाददाता से बात करते हुए शहजाद अब्बासी ने बताया कि दोपहर के समय सर्दी से बचाव के लिए धूप निकलने पर लोग घरों के बाहर खाद डालकर लेट जाते हैं। अचानक 2 दिन पूर्व जब मोहल्ले की कुछ महिलाएं धूप में बाहर खाट बिछा कर लेटी हुई थी तभी अचानक विद्युत भार खंभों पर अधिक होने के चलते काफी समय से क्षतिग्रस्त चल रहे दो खंभे अचानक टूट कर नीचे गिर गए जिनके नीचे दबकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मोहल्ले के लोगों द्वारा तत्काल निकट के देवनन्दनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहां थी ऐसे क्षतिग्रस्त खंभों को विद्युत विभाग को तत्काल बदल देना चाहिए ताकि इस प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे। छतिग्रस्त खंबू के चलते आज मोहल्ला रफीक नगर में बड़ी घटना हुई है और अगर विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में और भी बड़ी घटना घट सकती है। जर्जर फूलों के टूट जाने से कोई घटना को लेकर क्षेत्र में काफी रोष है।
मोहल्ला निवासी महिला जाफरी ने बताया कि दोपहर के समय दो महिला धूप में बाहर लेटी हुई थी अचानक जर्जर पड़ी विद्युत पोल गिर गए जिसमें आकर दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई इस दौरान विद्युत पोल के गिरते हुए उन्होंने कहा कि सुरभि किया परंतु धूप होने के चलते दोनों महिलाओं को नींद आ गई थी और वह आवाज नहीं सुन पाए जिस कारण विद्युत पुल के गिरने से पुल के नीचे दबकर दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों ही महिलाओं का उपचार देवनन्दनी अस्पताल में चल रहा है।
0 Response to "HAPUR NEWS : अधिक लोड होने के चलते क्षतिग्रस्त खंबे गिरने से दो महिला हुई गंभीर रूप से घायल"
एक टिप्पणी भेजें