-->
HAPUR NEWS : हापुड़ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की फिर मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

HAPUR NEWS : हापुड़ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की फिर मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

हापुड पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की फिर मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवददाता मौहम्मद समयदीन
बाबूगढ़ । थाना अध्यक्ष निरीक्षक विनोद पांडे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में गिने जाते रहे आज फिर सुबह-सबह
टीम के साथ उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई और मुठभेड़ के दौरान उनकी फायरिंग से गजरौला और अमरोहा में डकैती के मामले में वांछित चल रहे साकिब उस्मान गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा मौके से एक मोटरसाइकिल दो अवैध तमंचा व दो खोखा कारतूस बरामद कर ली ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिसोदिया ने बताया कि थाना पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश जो डकैती के मामले में अमरोहा और गजरौला से वांछित चल रहे हैं घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए हैं दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिस पर आत्म रक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हुए हैं दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए हैं दोनों ही एक अच्छे अपराधिक इतिहास वाले बदमाश हैं दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। और अधिक जानकारी के लिए उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र जानकारी कर और जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

0 Response to "HAPUR NEWS : हापुड़ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की फिर मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article