HAPUR NEWS : रास्ते में खोये 16 लोगों के मोबाइल पुलिस ने बरामद कर मालिको को सौंपे
रास्ते में खोये 16 लोगों के मोबाइल पुलिस ने बरामद कर मालिको को सौंपे
हापुड न्यूज संवददाता मौहम्मद समयदीन
हापुड । पुलिस अधीक्षक दीपक वो करके आदेश व निर्देश पर जनपद की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर खोए 16 लोगों के मोबाइल फोन बरामद करते हुए आज पुलिस कार्यालय में मोबाइल मालिकों को बुलाकर सुपुर्द किए गए। इस दौरान खोए हुए मोबाइल पाकर जहां लोग बाग पुलिस की सराहना करते नजर आए वहीं उन्होंने पुलिस को नववर्ष के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए बधाई भी दी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि सड़कों पर मोबाइल खो जाने पर जब लोगों ने शिकायत जनपद की पुलिस से की तो मोबाइल को ट्रेस पर लगाकर मोबाइल बरामद किए गए तथा आज नववर्ष के अवसर पर 16 मोबाइल धारकों के मोबाइल उन्हें बुलाकर लौटाने का काम किया गया।
मोबाइल के एक धारक ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि उनका मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गया था जिसे मोबाइल पाने वाले व्यक्ति द्वारा पुलिस को दे दिया गया जिसके बाद पुलिस ने आज उनसे संपर्क कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया तथा उन्हें मोबाइल उपलब्ध करा दिया गया पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर जहा वह जनपद की पुलिस का धन्यवाद अदा करते हैं तो वही जनपद की पुलिस के सराहनीय कार्यों की जितनी भी प्रशंसा करें वह वास्तव में बहुत कम है।
0 Response to "HAPUR NEWS : रास्ते में खोये 16 लोगों के मोबाइल पुलिस ने बरामद कर मालिको को सौंपे"
एक टिप्पणी भेजें