HAPUR NEWS : स्वामी दीपांकर ने नशे के विरुद्ध मांगी भिक्षा
स्वामी दीपांकर ने नशे के विरुद्ध मांगी भिक्षा
हापुड न्यूज संवददाता ललित शर्मा/मौहम्मद समयदीन
मेरठ । आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपंकर ने एक संयुक्त महासभा के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर मेरठ के ग्राम कैली में आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान त्यागी समाज को एकत्रित करने एवं नशे के विरुद्ध भिक्षा मांगते हुए कहा कि आज हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें भिक्षा दी है। वह चाहते हैं कि देश की जनता पहले राष्ट्र को जाने फिर जाति को जाने और फिर नशा न करने की शपथ लेते हुए एकत्रित हो उन्हें नशे के विरुद्ध भिक्षा दे।
उन्होंने कहा कि आज देश में हिंदू को जातियों में बांटा जा रहा है जबकि जिस प्रकार से विभिन्न जातियों का मुसलमान मुस्लिम कहलाता है ठीक उसी प्रकार से हिंदुत्व की सभी जातियां सिर्फ हिंदू कहलाती हैं। इसी के लिए वह भिक्षा कार्यक्रम के लिए निकले हैं और वह लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर जगह लगे लोगों से मिलेंगे और लोगों से नशे के विरुद्ध भिक्षा मांग रहे है और लगातार भिक्षा मांगेंगे।
उनका यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के देवबंद से शुरू हुआ और यह कार्यक्रम सहारनपुर गाजियाबाद और दिल्ली से होते हुए आज मेरठ जनपद के ग्राम केली के सुंदर फार्म हाउस पर पहुंचा है और अब वह मुजफ्फरनगर की तरफ बढ़ेंगे। उन्होंने कहाकि वह उम्मीद करते हैं कि लोग उन्हें नशे के विरुद्ध भिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम उत्तर प्रदेश के आगरा बरेली होते हुए देश की राजधानी में पहुंचकर पुनः एक बार लोगो से नशे के विरुद्ध फिर भिक्षा मांगेंगे । क्योंकि उनका मिशन ही देश व प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। वह चाहते हैं कि समूचा देश व प्रदेश एकजुट होकर नशे के विरुद्ध खड़ा हो तथा नशा मुक्त बने, क्योंकि नशा एक अभिशाप है।
इससे जहां शरीर का तो नुकसान होता ही है वही परिवार के साथ - साथ प्रदेश और देश को भी हानि होती है।
0 Response to "HAPUR NEWS : स्वामी दीपांकर ने नशे के विरुद्ध मांगी भिक्षा"
एक टिप्पणी भेजें