-->
HAPUR NEWS : सपा जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 36वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

HAPUR NEWS : सपा जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 36वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सपा जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 36 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
हापुड न्यूज़ संवाददाता मोहम्मद समयदीन
हापुड । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के लिए चिंतावान रहे लोकबंधु राजनारायण की आज 36वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रभारी जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि वर्ष 1917 में वाराणसी जनपद में जन्मे लोक बंधु राज नारायण सदैव समाजवादी चिंतक रहे तथा आप देश की स्वतंत्रता सेनानी के रूप में रहते हुए सदैव देश के हित में चिंतावान रहे। लोकबंधु राजनारायण 69 वर्ष की आयु में इस संसार को छोड़कर स्वर्ग लोग को सुधार गए। आपने अपने जीवन में देश की आयरन लेडी के रूप में प्रख्यात तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनाव में शिकस्त देते हुए लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकबंधु राजनारायण के सदेव कार्यों को आज भी देश में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अधूरे संघर्ष को उनके पद चिन्हों पर चल कर आगे बढ़ाने के लिए संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति को देखकर देश को आज लोकबंधु राजनारायण जैसे देश के चिंतकों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गोष्टी के माध्यम से समाजवादी विचारधारा के लोगों को उनकी विचार नीतियों के से अवगत कराते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का देश हित में संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिल की गहराइयों से लोकबंधु राजनारायण जी को नमन करने का दिन है उनके पद चिन्हों पर चलने का दिन है। उनकी नीतियों को ग्रहण कर आगे चलते हुए देश हित में कार्य करने का आज वह संकल्प लेते हैं।

0 Response to "HAPUR NEWS : सपा जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 36वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article