-->
MAHARASTRA NEWS: कला और संवेदनशीलता का संगम: 'यादों का कारवां' के जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

MAHARASTRA NEWS: कला और संवेदनशीलता का संगम: 'यादों का कारवां' के जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

कला और संवेदनशीलता का संगम: 'यादों का कारवां' के जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
हापुड़ न्यूज ब्यूरो नेहाल हसन 
मुंबई (विलेपार्ले) ।  सुरों की महफिल जब किसी के जीवन में रोशनी लाने का जरिया बन जाए, तो वह कला वंदना बन जाती है। 'आर्य मेलोडीज' द्वारा आयोजित सदाबहार गानों के कार्यक्रम ‘यादों का कारवां’ ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विलेपार्ले के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में आयोजित इस गरिमामय समारोह में न केवल संगीत की सरिता बही, बल्कि कोंकण की विभूतियों को ‘कोंकण सम्मान’ से नवाजा भी गया। सम्मान: समाज के सच्चे नायकों का कार्यक्रम के दौरान आर्य मेलोडिस और कोंकण कट्टा संस्था की ओर से कोंकण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष 'कोंकण सम्मान' प्राप्त करने वालों में शामिल हैं: अप्पा परब (वरिष्ठ इतिहासकार) हर्षल मालेकर (सीनियर जर्नलिस्ट, महाराष्ट्र टाइम्स) छाया गाडे (पूर्व प्रिंसिपल, पार्ले तिलक विद्यालय) शेखर धारगलकर (उद्यमी) दीपन वर्तक (कलाकार) महेश सावंत और संतोष परब (समाजसेवी)
विजेताओं को कोंकण के रचयिता ऋषि परशुराम की आकर्षक मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोंकण कट्टा के संस्थापक अजीत पितळे, सेवाई संस्था के अध्यक्ष संदीप दलवी, जितेंद्र जनवले और आर्य मेलोडीज के संदीप पवार के हाथों प्रदान किया गया।
सुरों से सेवा तक का सफर
सम्मान समारोह के बाद, संदीप पवार और उनके साथियों ने 'यादों का कारवां' संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दिग्गज गायक श्रीकांत नारायण की मखमली आवाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संदीप पवार का यह उपक्रम पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जो धनराशि एकत्रित होती है, उसे कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दान किया जाता है। इसी कड़ी में, इस वर्ष एकत्रित सहायता राशि का चेक आर्य मेलोडीज की ओर से एक जरूरतमंद म्यूजिशियन को उनके इलाज हेतु सौंपा गया सराहनीय प्रयास
विलेपार्ले और अंधेरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य मेलोडिस और कोंकण कट्टा' के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। कला के माध्यम से समाज सेवा का यह प्रेरणादायी उदाहरण आज के समय में एक मिसाल पेश करता है।

1 Response to "MAHARASTRA NEWS: कला और संवेदनशीलता का संगम: 'यादों का कारवां' के जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article