-->
HAPUR NEWS : मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक घायल सहित पुलिस ने किया चार गिरफ्तार

HAPUR NEWS : मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक घायल सहित पुलिस ने किया चार गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक घायल सहित पुलिस ने किया चार गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर एक फरार होने में रहा कामयाब 
हापुड़ न्यूज संवाददाता साहिल अंसारी 
पिलखुवा। थाना कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो जाने के चलते जहां एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तो वहीं पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिलकी है। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने में एक बदमाश कामयाब रहा है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थाना कस्बा पिलखुवा पुलिस द्वारा जनपदीय स्वाट टीम केसाथ चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा जिससे पुलिस ने बड़ी तीव्रता के साथ जहां कब्जे में ले लिया तो वही उसके अन्य चार साथियों को भी पुलिस टीम गिरफ्तार करने में सफल होगई। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को निकट के रामा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है।
घायल युवक ने पूछताछ में अपना नाम रईस पुत्र अनीश निवासी विजय नगर जनपद गाजियाबाद बताया है।
बरामदगी के संबंध में बताते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी  ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से नगदी मोबाइल फोन दो मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक खोका कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
अपराधिक इतिहास के संबंध में बताते हुए उन्होंने बताया कि अपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

0 Response to "HAPUR NEWS : मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक घायल सहित पुलिस ने किया चार गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article