HAPUR NEWS : डीपीबीएस कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
डीपीबीएस कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
हापुड न्यूज़ संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर -। डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर की थीम स्वच्छता ही सेवा रही जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक सतत जीवनशैली है उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। प्राचार्य सिंह ने स्वच्छता रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा0 सोहन आर्य ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना विकसित करना है और ऐसे शिविर इन उद्देश्यों को साकार करने का सशक्त माध्यम हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा0 हरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिक कार्य एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है उन्होंने सभी स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वच्छता ही सेवा थीम पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में दिव्या ने महात्मा गांधी की विचार स्वच्छ भारत पर तथा मुकुल चौधरी ने एनएसएस बारे में अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में तेजवीर, शिवानी शर्मा, प्रतिभा कश्यप, दिव्या, मुकुल चौधरी, सपना कुमारी, लवी, मनीषा, नील गगन, रविंद्र आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS : डीपीबीएस कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन "
एक टिप्पणी भेजें