HAPUR NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयीं 21 शिकायतों में 2 का हुआ मौके पर निस्तारण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयीं 21 शिकायतों में 2 का हुआ मौके पर निस्तारण
हापुड़ न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर । शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता तथा उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल के संचालन में तहसील प्रांगण सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुनील कुमार दोहरे, पुलिस उपाधीक्षक विकास प्रताप सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार खूशबु सिंह, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम जहांगीराबाद मनोज कुमार त्यागी, एक्सईएन विद्युत सौरभ कुमार मिश्रा, सीएचसी प्रभारी डा0 पीके मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी सहित जिले एवं तहसील स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। शिकायतें पंजीकृत कर रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस लिपिक अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि कुल 21 शिकायतें पंजीकृत हुईं। उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें आयी जिनमें मौक़े पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आए समस्त अधिकारियों से पेंडिग शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेते हुए उन्हे तुरन्त निस्तारण करने के आदेश दिए तथा आज हुए समाधान दिवस की शेष शिकायतों को सबन्धित अधिकारियों को इस टिप्पणी के साथ भेंजी कि वे सभी शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही कर जल्द से जल्द निस्तारण कर सूचित करें। समाधान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग, विधुत विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण, कृषि विभाग की ओर से तहसील प्रांगण में शिविर भी लगाए गये।
0 Response to "HAPUR NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयीं 21 शिकायतों में 2 का हुआ मौके पर निस्तारण "
एक टिप्पणी भेजें