-->
HAPUR NEWS : कद ही तो छोटा है । उड़ान तो ऊंची है । दो फुट के छोटे कद की युवती को आखिर मिल ही गया तीन फुट का हमसफर ।

HAPUR NEWS : कद ही तो छोटा है । उड़ान तो ऊंची है । दो फुट के छोटे कद की युवती को आखिर मिल ही गया तीन फुट का हमसफर ।

कद ही तो छोटा है । उड़ान तो ऊंची है । दो फुट के छोटे कद की युवती को आखिर मिल ही गया तीन फुट का हमसफर ।
1, माता पिता को मिली राहत । कस्बे की यादगारी में शुमार हुई ये अनोखी शादी ।
2, चर्चा का विषय बनी रही छोटे कद की ये शादी । लोग आशीर्वाद देने पहुंचे। 
हापुड़ न्यूज संवाददाता संजीव वशिष्ठ
धौलाना ।  कस्बे में शनि देव का प्रमुख दिन शनिवार को यादगार के साथ साथ एक मिशाल का कारक बन गया । और चर्चा भी ऐसी कि लोग स्वत ही आशीर्वाद देने पहुंचने लगे । कस्बे में एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने पूरे हापुड़ जनपद सहित पूरे पश्चिमी उत्तरप्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया । और लोग कह उठे राम मिलाई जोड़ी । यह विवाह सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि धैर्य, विश्वास और सकारात्मक सोच की जीती जागती मिसाल बन गया। एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ होती नजर आई कि जोड़ियां तो स्वर्ग में ही बन जाती है । जमीन पर तो सिर्फ प्रभु आदेशों की औपचारिकता पूरी की जाती है । और धौलाना में यह कहावत चरितार्थ हुई।
बता दे की कस्बा धौलाना के पेठ मैदान निवासी सतपाल अपनी पुत्री चाऊंल की शादी को लेकर लंबे समय से चिंतित चल थे। वजह बेटी की लंबाई मात्र 2 फुट 7 इंच थी । जिसके चलते उसे उपयुक्त वर नहीं मिल पर रहा था । कहते है ना प्रभु के देर है अंधेर नहीं मोदीनगर निवासी यशपाल प्रजापति के पुत्र विजय, जिनकी लंबाई लगभग 3 फुट है, के लिए भी जीवनसाथी की तलाश चल रही थी। एक रिश्तेदार के माध्यम से दोनों परिवारों का संपर्क हुआ। आपसी सहमति और समझदारी के बाद आखिर रिश्ता तय हो गया।
शनिवार को विजय बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचती बारात के साथ धौलाना पहुंचे। बारात को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। जयमाला के दौरान भावुक और उत्साहित माहौल देखने लायक था। लोगों ने इस विशेष पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
सनातनी विधि-विधान से इस शादी को पंडित प्रदीप शर्मा चाणक्यपुरी ने संपन्न कराया ।इस विवाह में दोनों परिवारों साथ साथ कस्बे लोगो ने भी नवदंपति को खूब खूब आशीर्वाद दिया। यह शादी इस बात का संदेश दे गई कि रिश्तों की सच्ची मजबूती कद-काठी से नहीं, बल्कि आपसी समझ, सम्मान और अटूट विश्वास से तय होती है।

परिचय । धौलाना की छोटे कद की शादी में वैदिक मंत्रों के बीच एक दूसरे के हुए छोटे दूल्हा दुल्हन ।

0 Response to "HAPUR NEWS : कद ही तो छोटा है । उड़ान तो ऊंची है । दो फुट के छोटे कद की युवती को आखिर मिल ही गया तीन फुट का हमसफर ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article