MAHARASHTRA NEWS : महाखुलासा: भिवंडी-वाडा रोड पर 'सरिया माफिया' का आतंक, होटल की आड़ में चल रहा है चोरी का काला खेल
महाखुलासा: भिवंडी-वाडा रोड पर 'सरिया माफिया' का आतंक, होटल की आड़ में चल रहा है चोरी का काला खेल
हापुड़ न्यूज ब्यूरो नेहाल हसन
ठाणे । भिवंडी-वाडा रोड पर इन दिनों 'भानगढ़ माफिया' और ट्रक ड्राइवरों की मिलीभगत से सरिया (Steel Bars) चोरी का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। होटल सुमित बार एंड रेस्टोरेंट के पास चल रहे इस काले कारोबार ने बिल्डरों, ठेकेदारों और स्टील कंपनियों की नींद उड़ा दी है।
कैसे होता है चोरी का खेल?
सूत्रों से मिली जानकारी और मौके की तस्वीरों से साफ है कि यह काम बेहद शातिर तरीके से किया जा रहा है:
* होटल के पास अवैध कांटा: होटल सुमित के पास ही वजन करने वाला कांटा (Weight Scale) रखा गया है। सवाल यह उठता है कि एक होटल के बाहर इस कांटे का क्या काम? इसी कांटे पर चोरी के माल का वजन तय किया जाता है।
* सेटिंग और डराना-धमकाना: माफिया बाहर से आने वाले ट्रक ड्राइवरों को या तो लालच देते हैं या फिर डरा-धमकाकर गाड़ी से माल उतरवा लेते हैं।
* फिक्सिंग का हुनर: सरिया निकालने के बाद गाड़ी की 'रिपिट लूज' हो जाती है, जिसे ये माफिया और ड्राइवर मिलकर वापस टाइट कर देते हैं, ताकि कंपनी या कंस्ट्रक्शन साइट पर किसी को शक न हो।
प्रशासन की आंखों में धूल
हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे "धड़ल्ले" से चल रहा है। दिनदहाड़े गाड़ियों से माल उतारा जाता है और कौड़ियों के दाम पर खरीदकर ऊंचे दामों पर बाजार में खपा दिया जाता है।
सुरक्षा पर बड़ा सवाल
अगर हाईवे पर इसी तरह सरिया और भीम कंस्ट्रक्शन के माल की चोरी होती रही, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता क्या होगी? यह सीधे तौर पर आम जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
> बड़ा सवाल: आखिर इन सरिया माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्या सरकार और प्रशासन इन पर कड़ी कार्रवाई करेगा या यह काला कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा?
अगले अंक में सरिया चोरो के नाम के साथ खुलासा करेंगे जनता के सामने
0 Response to "MAHARASHTRA NEWS : महाखुलासा: भिवंडी-वाडा रोड पर 'सरिया माफिया' का आतंक, होटल की आड़ में चल रहा है चोरी का काला खेल"
एक टिप्पणी भेजें