-->
HAPUR NEWS : महिला की हत्या का पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किया खुलासा

HAPUR NEWS : महिला की हत्या का पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किया खुलासा

 महिला की हत्या का पति को गिरफ्तार कर मात्र 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
हापुड न्यूज़ संवाददाता मोहम्मद समयदीन
हापुड ।  थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने अल्प समय (12 घण्टे में फर्जी लूट व हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामदकर ली है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3012 2022 की रात्रि में करीब 8:00 बजे हत्यारोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर फर्जी लूट की सूचना देते हुए बताया था कि उसकी पत्नी की बाइक सवार युवकों ने नेशनल हाईवे 9 के निजामपुर कट पर हत्या कर ₹50000 की नकदी तथा जेवर लूट लिए हैं। इसकी सूचना पर आर्य नगर निवासी युवती के परिजनों ने पति द्वारा हत्या करने का संदेश जारी करते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की थी थाना पुलिस एवं एसओजी की टीम को हत्या की घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था जिसके बाद हत्यारोपी पति
विकास शर्मा पुत्र रामदत्त शर्मा निवासी आनन्द को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान हत्यारों की पति ने बताया  कि मैं जिस दवा कम्पनी में नौकरी करता हूँ, उस दवा कम्पनी में मेरे अधीन एक लडकी काम करती है। जिससे मैं प्यार करता हूँ। इस बात को लेकर मेरी पत्नी से कई बार कहासुनी हुई थी तथा अपनी पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए कल दिनांक 30.12.2022 को मोदीनगर से अपनी क्रेटा गाडी HP93 9033 से अपनी पत्नी को उसके मायके हापुड़ लाने की बात कहकर रास्ते में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।" 



0 Response to "HAPUR NEWS : महिला की हत्या का पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किया खुलासा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article