-->
HAPUR NEWS : - दिनदहाड़े किसान के घर में चोरी होना मोबाइल देख किसान को खेती से वंचित करना : पवन हूण

HAPUR NEWS : - दिनदहाड़े किसान के घर में चोरी होना मोबाइल देख किसान को खेती से वंचित करना : पवन हूण

दिनदहाड़े किसान के घर में चोरी होना मोबाइल देख किसान को खेती से वंचित करना : पवन हूण
हापुड न्यूज संवददाता मौहम्मद समयदीन
हापुड । भारतीय किसान यूनियन राजनीति के नगर अध्यक्ष हापुड़ के घर में दिनदहाड़े चोरी होने की घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन देते हुए चोरी की घटना को खुलासे की मांग की।
इस अवसर पर हमारे संवाददाता से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के जिला अध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि शहर अध्यक्ष राजवीर भाटी का परिवार घर से बाहर गया हुआ था और शहर अध्यक्ष अपने पोता पोती को लेने स्कूल गए थे इसी दौरान घर के अंदर दिनदहाड़े दिन में 2:00 बजे चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया और सबसे बड़ी बात यह है कि शहर अध्यक्ष राजवीर भाटी के वापस आने पर एक चोर घर के बाहर खड़ा राजवीर भाटी से बात करता रहा और 2 चोर अंदर चोरी कर भागने में सफल रहे। राजवीर भाटी ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर से सोने चांदी के गहने एवं काफी सामान के साथ-साथ ₹50000 गायब होने के साथ सेब के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने कहा कि शहर अध्यक्ष राजवीर भाटी द्वारा चोरों का पीछा किया गया परंतु चोर उन्हें धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहे इस दौरान राजवीर भाटी द्वारा बाइक का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराते हुए चोरों के अति शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अति शीघ्र चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया है अगर 5 तारीख तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन थाना नगर कोतवाली का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसान खेती के लिए दिन में नहीं जाएगा और घर सुरक्षित नहीं रह पाएगा तो खेती का किसान का कर पाना बहुत ही मुश्किल कार्य होगा।

0 Response to "HAPUR NEWS : - दिनदहाड़े किसान के घर में चोरी होना मोबाइल देख किसान को खेती से वंचित करना : पवन हूण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article