HAPURNEWS : शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना देहात पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक सड़कों पर शराब पीने वाले पुलिस ने किये चार गिरफ्तार
शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना देहात पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
सड़कों पर शराब पीने वाले पुलिस ने किये चार गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवाददाता मौहम्मद समयदीन
हापुड । पुलिस अधीक्षक दीपक भूंकर के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना देहात पुलिस ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने नव वर्ष पर किसी भी प्रकार का कोई हुडदंग ना हो तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे को ध्यान में रखते हुए थाना फोर्स के साथ क्षेत्र में एक मार्च निकाल कर लोगो को सुरक्षित होने का तथा अराजक तत्वों को पुलिस की सक्रियता होने का एहसास कराया।
मार्च के दौरान पुलिस टीम ने सड़कों पर यातायात को अवरुद्ध कर खड़े वाहनों को तथा अतिक्रमणकारियों को जागरूक करते हुए अतिक्रमण न करने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अतिक्रमण के चलते यातायात अवरुद्ध होता है तथा लोगों को परेशानी होती है इसलिए अतिक्रमण ना करें अतिक्रमण करना कानूनी अपराध है। मार्च के दौरान पुलिस ने सड़कों पर खड़े होकर शराब का सेवन करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन पर पुलिस द्वारा पुलिस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि थाना देहात पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा में 24 घंटे तत्पर है नव वर्ष के दौरान किसी भी प्रकार का सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा का सेवन नहीं करने दिया जाएगा और ना ही किसी प्रकार का कोई हुड़दंग होने दिया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम या मदिरा का सेवन अपने घरों में करें तथा किसी भी प्रकार का हुड़दंग ना करें ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे थाना देहात पुलिस क्षेत्र वासियों की सुरक्षा में 24 घंटे तत्पर है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार का कोई अराजक तत्व किसी को दिखाई देता है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
0 Response to "HAPURNEWS : शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना देहात पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक सड़कों पर शराब पीने वाले पुलिस ने किये चार गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें