-->
HAPUR NEWS : खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, पुलिस ने की चालान की कार्यवाही शुरू

HAPUR NEWS : खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, पुलिस ने की चालान की कार्यवाही शुरू

खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, पुलिस ने की चालान की कार्यवाही शुरू
हापुड न्यूज संवददाता मौ.स्मयदीन
हापुड । नव वर्ष पर उत्तर प्रदेश शासन एवं हापुड़ पुलिस पूरी सतर्कता के साथ हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिये सड़को पर उतर पड़ी है।
सिविल पुलिस की बात करें या फिर यातायात पुलिस की सभी आज पूरी तरह सड़कों पर खुले में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करती नजर आ रही है।
ऐसा ही एक नजारा हमारे संवाददाता ने अपने कैमरे में कैद किया जहां यातायात पुलिस पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शासन की मंशा के अनुरूप हुड़दंग पर कार्रवाई करती नजर आई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को जो भी खुले में शराब पीता दिखाई दिया चाहे वह गाड़ी में बैठकर पी रहा था या फिर खुले में सड़कों पर सभी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए साथ में लाई गई गाड़ियों में बैठा लिया। तथा कार्रवाई के लिए थाने पहुंचा दिया।
इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात आशुतोष शिवम से बात की तो उन्होंने बताया कि नव वर्ष पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खुले में मदिरा का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है चाहे वह सड़क पर शराब पी रहे हैं या फिर किसी गाड़ी में बैठ कर लेकिन पब्लिक प्लेस पर खड़े हैं तो पुलिस उन पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नव वर्ष के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग ना हो उसके लिए निरंतर चलती रहेगी। 
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पुलिस अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत ऐसे लोगों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 24 घंटे हापुड़ पुलिस जनपद वासियों की सुरक्षा में तैनात है नववर्ष के अवसर पर या फिर अन्य दिनों में भी खुले में शराब का सेवन ना करें कोई भी पार्टी या कोई भी कार्यक्रम आयोजित करना है तो वह अपने घर में करें घर में बैठकर ही मदिरा का सेवन करें ताकि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

0 Response to "HAPUR NEWS : खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, पुलिस ने की चालान की कार्यवाही शुरू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article