HAPUR NEWS : थाना देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो नकली शराब बनाकर बेचने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो नकली शराब बनाकर बेचने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार
भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण एवं नकली शराब के साथ साथ शराब सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली दूध व की गाड़ी की बरामद
हापुड न्यूज़ संवादाता मोहम्मद समयदीन
हापुड । हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध / नकली /अपमिश्रित शराब को तैयार कर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे नकली/अवैध / अपमिश्रित शराब, खाली पव्वे, रैपर बार कोड, स्टीकर रैपर, कैन तरल द्रव्य (ENA) व यूरिया आदि तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पिकअप बरामद ।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण कैन तरल द्रव्य (ENA) व यूरिया आदि से अवैध / अपमिश्रित शराब को तैयार कर उसकी तस्करी करने के लिए दुग्ध वाहन का प्रयोग करते थे। तथा यह लोग अवैध रूप से शराब का निर्माण करें दूध के टैंकर उन्हें उत्तराखंड में ले जाकर उसको खपाने के काम में बहुत समय से लगे थे ।
दोनों गिरफ्तार अभियुक्त गणों ने पूछताछ में बताया है कि कुछ शराब इनके द्वारा उत्तर प्रदेश में निर्मित कर बहुत समय से रखी गई थी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक सख्ती हो जाने के चलते यह इस शराब को खपा नहीं पा रहे थे। आज जैसे ही सर आपको कमाने का प्रयास किया तो पकड़े गए।
कार्यवाही का विवरण
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में की रोकथाम एवं अवैध / अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध/नकली/अपमिश्रित शराब को तैयार कर उसकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे नकली/अवैध/अपमिश्रित शराब, खाली पव्वे, रैपर बार कोड, स्टीकर रैपर, कैन तरल द्रव्य (ENA) व यूरिया आदि तथा घटना मे प्रयुक्त टाटा पिकअप बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी का स्थान:- धनौरा कट हापुड मेरठ बाईपास के पास ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. कैलाशचन्द्र पुत्र चन्द्रपाल लोधी निवासी पाली परतापुर थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर।
2. संजय पुत्र शादीराम लोधी निवासी मौ० पट्टीहजारी गढ़ अड्डे के पास कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।
बरामद समान
बरामदगी का विवरण:
1. 05 पेटी (220 पव्वे) अवैध शराब मिस इण्डिया मार्का
2. 210 पव्वे खाली ।
3. 05 कैन तरल द्रव्य से भरी हुई करीब 275 लीटर व 05 किलोग्राम यूरिया
4. 770 देशी शराव के पव्वे के ढक्कन ।
5.09 रैपर बार कोड प्रत्येक में 84 कुल 756.
6. मिस इण्डिया मार्का स्टीकर 33 रॅपर प्रत्येक में कुल 792 रैपर।
7. दूध के 95 कैरेट खाली 8. 06 बड़ी कैरेट 05 डिब्बे दही।
9. 50 पैकेट दुध।
10. घटना/शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा पिकअप रजि0न0 UP13 AT 6885
गिरफ्तार करने वाली टीम के लिए इनाम घोषित
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूंकर द्वारा बड़ी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹10000 का इनाम घोषित किया गया।
0 Response to "HAPUR NEWS : थाना देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो नकली शराब बनाकर बेचने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार "
एक टिप्पणी भेजें