HAPUR NEWS : मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल अवस्था में पुलिस ने किये गिरफ्तार, एक कुंतल विधुत तार किया बरामद
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल अवस्था में पुलिस ने किये गिरफ्तार, एक कुंतल विधुत तार किया बरामद
हापुड न्यूज संवददाता
बाबूगढ़ (लोकेश बंसल) । थाना पुलिस ने लूट में डकैती में वांछित चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का करीब 1 कुंतल विद्युत 4 एवं अवैध असलहा बरामद किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि रात्रि के दौरान करीब 1:30 थाना बाबूगढ़ पुलिस की गोहरा आलमगीर जंगलों में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गस्त के दौरान मुठभेड़ हो गई।
बदमाशों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिस पर आत्म रक्षार्थ जब पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया तथा उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया थाना पुलिस ने मौके से करीब 1 कुंतल विद्युत चोरी का तार तथा अवैध असलहा दो अवैध तमंचे मय खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश गुलबहार पुत्र नासिर एवं सुहैल पुत्र सरताज जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ना में हुई एक डकैती के मामले में वांछित चल रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि सोहेल थाना जनपद मेरठ के कार्यकर्ता थाना क्षेत्र में भी एक लूट के मामले में वांछित चल रहा है और इन दोनों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0 Response to "HAPUR NEWS : मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल अवस्था में पुलिस ने किये गिरफ्तार, एक कुंतल विधुत तार किया बरामद"
एक टिप्पणी भेजें