-->
HAPUR NEWS : ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश चार गिरफ्तार कर भारी संख्या में सामान्य एवं उपकरण किये बरामद

HAPUR NEWS : ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश चार गिरफ्तार कर भारी संख्या में सामान्य एवं उपकरण किये बरामद

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश चार गिरफ्तार कर भारी संख्या में सामान्य एवं उपकरण किये बरामद
हापुड न्यूज संवददाता 
हापुड । थाना देहात पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ट्रांसफार्मर चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया भारी संख्या में सामान एवं प्रयोग में आने वाले उपकरण तथा प्रयोग में लाए गए दो टेंपो के साथ अवैध असलहा बरामद किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि थाना देहात पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ट्रांसफार्मर चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोर सलमान पुत्र हकीम शाबिर निवासी अमन कालोनी असौड़ा थाना हापुड देहात जनपद हापुड, 
मारुफ पुत्र सलीम निवासी इस्लामिया मदरसा के पास थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद,  
तस्लीम पुत्र लियाकत अली निवासी मो० सफीक कालोनी असौड़ा थाना हापुड देहात जनपद हापुड एवं 
अल्ला मेहर पुत्र शेर मौहम्मद निवासी कल्लूगढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद 
                  को ग्राम असौड़ा के जंगल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार ट्रांसफार्मर गिरोह से ट्रांसफार्मर के 18 क्वायल,  70 मीटर सरकारी बिजली के तार28 खुटी व एक एमसीबी,  ट्रासफार्मर की 3000 पत्तियां77 नटबोल्ट व 8 एंगल, ट्रासफार्मर खोलने जोड़ने के उपकरण (04 पाना, 05 रिंच चाभी, एक प्लास, एक लोहे की आरी मय ब्लेड, एक आरी ब्लेड, एक लोहे की राड, एक टेस्टर),  03 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो बरामद किए है। गिरफ्तार चारों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 - उ0नि0 श्री इन्द्रकान्त यादव थाना हापुड देहात जनपद हापुड
2 - का0 840 जयकरण थाना हापुड देहात जनपद हापुड 
3 - का0 1094 योगेन्द्र थाना हापुड देहात जनपद हापुड ।
4 - का0 495 सुरेन्द्र थाना हापुड देहात जनपद हापुड । 5. का0 985 विजय थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड |

0 Response to "HAPUR NEWS : ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश चार गिरफ्तार कर भारी संख्या में सामान्य एवं उपकरण किये बरामद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article