-->
Hapur News : संस्था में होंगे कुछ पदाधिकारी पद मुक्त :  ज्ञानेंद्र त्यागी

Hapur News : संस्था में होंगे कुछ पदाधिकारी पद मुक्त : ज्ञानेंद्र त्यागी

संस्था में होंगे कुछ पदाधिकारी पद मुक्त :  ज्ञानेंद्र त्यागी*
 हापुड न्यूज संवाददाता पंकज सैनी
हापुड । राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकीकरण व चरित्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। हमें संस्था के सभी पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों को सभी कार्यक्रमों में बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। 
जो पदाधिकारी व प्रशासनिक सदस्य संस्था के कार्यक्रमों में नहीं शामिल होते हैं उन्हें शीघ्र ही पद मुक्त कर दूसरे पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
 जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि आगामी दिसंबर महीने में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकीकरण व चरित्र निर्माण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम हापुड़ में होगा जिसमें मुख्य अतिथि संस्था के मुख्य मार्गदर्शक और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन त्यागी व संचालन जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने किया।
 बैठक में जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव, महिला बिग्रेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी, जिला सचिव प्राची खुल्लर, जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय, जिला उप कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी उपस्थित रही ।

0 Response to "Hapur News : संस्था में होंगे कुछ पदाधिकारी पद मुक्त : ज्ञानेंद्र त्यागी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article