-->
Hapur News : नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हापुर से समाजवादी

Hapur News : नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हापुर से समाजवादी

नेताजी को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे हापुड़ के समाजवादी
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड । समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद आज फिर से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सैफई पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं नेताजी की उपाधि से जाने जाने  वाले अपने नेता को उनके छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्प अर्पित किए तथा नेताजी के अधूरे सपने को जनता की सेवा कर पूर्ण करने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के हापुर नगर पालिका क्षेत्र से चेयरमैन पद की तैयारी मजबूती से कर रहे प्रमुख व्यापारी जनता के हर दिल अजीज सनी जैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी से वह एक लंबे समय से जुड़े हुए हैं नेताजी से अनेकों बार मुलाकात हुई नेताजी का जो प्यार उन्हें मिला वह अनमोल प्यार है नेता जी ने कभी जातिगत राजनीति नहीं की वह सदैव सभी को साथ लेकर चले नेताजी ने सदैव व्यापारी इसके लिए जहां काम किया तो वहीं व्यापारियों के लिए प्रदेश में लगने वाली चुंगी को भी समाप्त करने का काम किया नेता जी ने हर गरीब मजदूर किसान की आवाज बंद कर उनके हितों की रक्षा करते हुए सदैव संघर्ष करते हुए होने विकास देने के लिए भरपूर प्रयास किया उनका सपना हर गरीब मजदूर किसान व्यापारी को उन्नति शील बनाना था परंतु उनका सपना अधूरा रह गया उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद हापुड़ के चुनाव मैदान में अपने क्षेत्र की जनता के बीच विकास के लिए मैदान में आ रहे है क्योंकि आज जुमलेबाज सरकार है वह जनता का कोई काम नहीं कर रही है वह अपने नेता जी को अपने क्षेत्र में अगर जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र का विकास कर अपने नेता के सपनों को साकार करना चाहते हैं और क्षेत्र का विकास उनके अपने नेता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर उनके साथ गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद से चुनाव की तैयारी में जुटे रूपेश पंडित, एडवोकेट ललित, एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा, एडवोकेट बिलाल अहमद, श्याम सुंदर भुर्जी, व्यापारी नेता संजय गर्ग, संजय गहलोत, पीयूष मण्डौतिया, फारुख प्रधान, गफ्फार खा आदि समाजवादी नेता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

0 Response to "Hapur News : नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हापुर से समाजवादी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article