Hapur News : नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हापुड़ के समाजवादी अंतिम यात्रा में शामिल हो किये श्रद्धा सुमन अर्पित
नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हापुड़ के समाजवादी किये अपने श्रद्धा सुमन अर्पित
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड । समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक प्रदेश के कई बार रहे मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना पर जहा समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई वही उनके गृह निवास सैफई में होने वाले अंतिम संस्कार में जनपद हापुड़ के समाजवादियों ने पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने नम आंखों से अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले एकमात्र सुभाष चंद्र बोस को नेताजी की उपाधि मिली थी ठीक इसी प्रकार देश की आजादी के बाद एकमात्र समाजवादी विचारधारा के धनी देश की जनता के दुख दर्द को समझने वाले हमारे नेता मुलायम सिंह यादव मूवी देश की जनता के बीच नेता होने की उपाधि मिली। आज हमारे नेता हमें छोड़कर देवलोक को चले गए हैं परंतु उनकी एक एक सीख हमें उनके अपने बीच होने का एहसास कराती रहेगी।
समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार सनी जैन ने सैफई में अपने नेता को श्रद्धांजलि देते हुए अश्रुपूर्ण विदाई दी तथा कहा कि समाजवादी पार्टी जहां नेताजी के जाने से अनाथ सी हो गई है वही नेता जी के द्वारा देश की जनता के हित में किए गए कार्य हमें ऊर्जा देते रहेंगे और हम सभी समाजवादियों के साथ मिलकर देश की जनता के प्रति उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए के उनकी सोच के अनुरूप देश के विकास के लिए कार्य करने का कार्य करेंगे।
समाजवादी पार्टी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर से चेयरमैन पद की दावेदारी कर रहे रूपेश पंडित ने कहा कि नेताजी की अंतिम यात्रा में जो आज हज्जूम सैफई में देखने को मिला वह देश की जनता के बीच नेताजी के प्यार व स्नेह को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि अपने जनपद में नेताजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए नेता जी के विचारों के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा क्षेत्र की तैयारी कर रहे एडवोकेट ललित ने कहा कि नेताजी जैसा देशभक्त कोई हो नहीं सकता आज देश के प्रधानमंत्री भी हमारे नेता जी की सोच को लगातार श्रद्धांजलि के रूप में बखान करते नजर आ रहे हैं। नेता जी ने जो धरोहर समाजवादी पार्टी के रूप में उत्तर प्रदेश प्रदेश की जनता को दी है उस को आगे बढ़ाएं रखने के लिए वह सदैव दृढ संकल्पित रहेंगे।
हापुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद की तैयारी में लगे जहीर सलमानी ने कहा कि नेता मुलायम सिंह यादव ने मुस्लिम समाज के लिए जितना किया इतना कोई नहीं कर सकता मुस्लिम समाज नेताजी के लिए जहां पूरी तरह ऋणी रहेगा वही जनपद हापुड़ का मुस्लिम समाज नेताजी के अपने दिए गए समय को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेगा
हापुड से सैफई पहुंचने वालों में जनपद हापुड़ के समाजवादी देवेन्द्र जाखड़, सन्नी जैन, रूपेश पंडित, जहीर सलमानी, संजय यादव, श्याम सुंदर भुर्जी, तेजपाल प्रमुख किशन सिंह तोमर एडवोकेट पुरुषोत्तम एडवोकेट बिलाल अहमद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Response to "Hapur News : नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हापुड़ के समाजवादी अंतिम यात्रा में शामिल हो किये श्रद्धा सुमन अर्पित"
एक टिप्पणी भेजें