हिन्दू नववर्ष पर संघ कार्यकर्ताओं ने नगर में किया पथ संचलन
हिन्दू नववर्ष पर संघ कार्यकर्ताओं ने नगर में किया पथ संचलन
हापुड न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर । हिन्दू नव वर्ष एवं आरएसएस के सरसंघचालक डा0 केशव राव वलीराम हैडगेवार के जन्म दिवस के अवसर पर नगर में शनिवार को नगर संघचालक सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस अवसर पर सैंकडों की संख्या में संघ कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नगर में पथ संचलन करते हुए अनुशासित होने का परिचय दिया। शनिवार को दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में संघ कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गयी जिसमें विभाग प्रचारक राजेश कुमार तथा जिला प्रचारक अनूपशहर नीरज ने संघ की स्थापना व डा0 हैडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डाला और स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया। इसके पश्चात् जिले से आये संघ स्वयं सेवकों तथा नगर संघ स्वयं सेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। संघ का पथ संचलन महाविद्यालय से प्रारंभ होकर दिल्ली दरवाजा सब्ज़ी मण्डी इमली बाजार चौक मुख्य बाजार बबस्टर गंज चौराहा होते हुए महाविद्यालय परिसर तक गया। पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवक घोष वादन करते चल रहे थे। पथ संचलन में डा0 हेडगेवार तथा भारत माता के छाया-चित्र एक रथ में शोभायमान थे। पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का अनेक स्थानों पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मीरा मोहल्ला पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में बुंदू खां सैफी, अफजल गाजी, अयूब खांं, चौधरी नदीम, जाहिद गाजी, इशहाक खान आदि ने पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों तथा भारत माता के छाया- चित्र पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एसएसआई संदीप कुमार मय पुलिस दल बल के साथ पथ संचलन में मौजूद रहे। पथ संचलन में नगर संघचालक सुनील गुप्ता, अभय गर्ग, प्यारे लाल, डा0 वीरेंद्र कुमार, डा0 लक्ष्मण सिंह, नरोत्तम दास गोयल, विनीत बंसल, अखंड प्रताप सिंह, तुषार गुप्ता, सीपी सिंह, पवित्र कौशिक, सुनील कुमार, निर्मल, विपुल वार्ष्णेय, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अर्पित जैन, नमन गौड, भूपेन्द्र सिंह लोधी, टेक चंद सैनी, भुवनेश गुप्ता, विकास सूर्यवंशी, मोहित जैन, दिनेश कुशवाह, कृष्ण राजौरिया, पराग गर्ग, होम निधि वार्ष्णेय, अमरनाथ राय, दिनेश, शिवा, मुनेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुभाष शर्मा, विक्की कौशिक, मनीष जोशी, प्रधान महेश राघव आदि सहित संघ के सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "हिन्दू नववर्ष पर संघ कार्यकर्ताओं ने नगर में किया पथ संचलन"
एक टिप्पणी भेजें