संचारी रोग नियंत्रण के तहत पालिका द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
संचारी रोग नियंत्रण के तहत पालिका द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
हापुड न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर । शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा रोगों सेेे निदान पाने हेतु नगर में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष बृजेश शर्मा तथा अधिशासी अधिकारी संजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने संचारी रोगों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जानकारी दी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा। अधिशासी अधिकारी संजय वर्मा ने शौचालय का प्रयोग करने कुछ भी खाने से पूर्व हाथों को अच्छी प्रकार धोने शुद्ध पेयजल पीने तथा फलों को खाने से पूर्व अच्छी तरह धोने के साथ साथ बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने अपने घरों तथा आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा। सफाई निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों में संचारी रोगोंं पर नियंत्रण पाने हेतु लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर पालिका सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 1 में विशेष सफाई अभियान चलाया। रैली के दौरान अजय कुमार राजस्व निरीक्षक संगीता सिंह प्रकाश निरीक्षक राजकिशोर सभासद पराग गर्ग सभासद अमरीश गर्ग लिपिक भरत शर्मा ज्ञानेंद्र कुमार रवि कुमार सहित समस्त पालिका सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Response to "संचारी रोग नियंत्रण के तहत पालिका द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली"
एक टिप्पणी भेजें