-->
पीएसपीए में हवन यज्ञ का आयोजन कर नए शिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ

पीएसपीए में हवन यज्ञ का आयोजन कर नए शिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ

 पीएसपीए में हवन यज्ञ का आयोजन कर नए शिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ 
हापुड न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूूूपशहर । नगर में संचालित पीएसपीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वातावरण को शुद्ध करने व विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन कर नए शिक्षण सत्र 2022--23 का शुभारंभ किया गया। हवन यज्ञ आचार्य गजेंद्र डा0 तेजवीर सिंह राम सिंह निराला जी प्रबंधक धीरज सिंह चेयरमैन विनय गुप्ता प्रधानाचार्य पी बाला के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण तथा अभिभावकों ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा तथा डिबाई विधायक सीपी सिंह उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के पश्चात मुख्य अतिथियों विधायक संजय शर्मा तथा विधायक सीपी सिंह ने विद्यालय के कक्षावार मेधावी छात्र छात्राओं को प्रगति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक धीरज सिंह चेयरमैन विनय गुप्ता तथा प्रधानाचार्य पी बाला ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

0 Response to "पीएसपीए में हवन यज्ञ का आयोजन कर नए शिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article