पुलिस व एस ओ जी की टीम से मुठभेड़ में 25 हजार का इनमिया सहित 2 गिरफ्तार
पुलिस व एस ओ जी की टीम से मुठभेड़ में 25 हजार का इनमिया सहित 2 गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड । थाना सिंभावली पुलिस एवं एसओजी टीम की क्षेत्र में हत्या में वांछित चल रहे 25000 का इनामी कपिल सहित दो लोगों से मुखबिर की सूचना पर उस समय मुठभेड़ हो गई जब वह उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में लगे थे।
जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली पुलिस एवं एसओजी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी हत्या से संबंधित दो आरोपी ग्राम दतियाना के जंगलों में किसी वारदात की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपे हैं जिस पर थाना सिंभावली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम दत्तियाना के जंगलों में दोनों आरोपियो को रात्रि करीब 1:40 मिनट पर गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जिस पर आरोपियों ने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ जब पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई तो पुलिस की गोली से दोनों आरोपी घायल हो जमीन पर गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने 25000 के इनामी कपिल उर्फ अजय पुत्र जगतसिंह निवासी ग्राम औरंगाबाद एवं गज्जू पुत्र रामनिवास निवासी चन्दसारा थाना परतापुर जनपद मेरठ को हिरासत में ले लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घायल अवस्था में उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा मौके से बिना नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्टल .32 एम एम, 03 जिंदा व दो खोका कारतूस, एक अवैध तमंचा मय 1एक जिंदा व एक खोका कारतूस, बरामद कर लिए हैं दोनों पर करीब एक दर्जन मुकदमे विचाराधीन है और दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0 Response to "पुलिस व एस ओ जी की टीम से मुठभेड़ में 25 हजार का इनमिया सहित 2 गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें