-->
डीएम, एसपी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के दिये निर्देश

डीएम, एसपी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के दिये निर्देश

डीएम, एसपी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के दिये निर्देश 

हापुड न्यूज़ संवाददाता 
हापुड । जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों का बृहस्पतिवार को डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचा और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के दिशा निर्देश दिए।

डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर रामस्वरुप जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा, बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज चमरी, एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़, एसएसके इंटर कॉलेज हापुड़ में पहुंचे। यहां परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे गये परीक्षा के प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग की जांच की गई। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। सीसीटीवी कैमरे सम्पूर्ण परीक्षा काल में क्रियाशील रहें। यदि कोई कैमरा अथवा डीबीआर खराब हो जाता है तो तत्काल परिवर्तित कराया जाए। डीवीआर की हाडडिस्क में सभी कक्षा कक्षों की परीक्षा अवधि की फुटेज सुरक्षित रखी जाएं। किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। डीआईओएस निशा अस्थाना निरीक्षण के दौरान मौजूद रहीं।

1413 परीक्षार्थियों ने दिया पेपर

हापुड़। जनपद के 44 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दो पालियों में 1413 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। जबकि 32 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षार्थियों ने कृषि और इतिहास विषय का पेपर दिया।

0 Response to "डीएम, एसपी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के दिये निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article