-->
गंगा पुल पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग

गंगा पुल पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग

गंगा पुल पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग

हापुड न्यूज संवाददाता कुलदीप शर्मा
ब्रजघाट । गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 09 पर मोक्षदायिनी माँ गंगा के पुल पर केमिकल से भरे एक टैंकर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण जाम लग गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया।
बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रहा केमिकल से भरा एक टैंकर नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल के दूसरी ओर गजरौला क्षेत्र में पहुंचा, तो अचानक शार्ट सर्किट लगने के कारण उसमें आग लग गई थी। आसपास से गुजर रहे वाहनों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हापुड़ की तरफ से अमरोहा जाने वाले वाहन भी खड़े हो गए, जिससे ब्रजघाट की तरफ लंबा जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर स्टेशन पर सूचना देकर दमकल कर्मियों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक पुल पर कैंटर से धुआं निकलता रहा। वहीं टैंकर चला रहा चालक भी मौके से फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि टैंकर में आग पर काबू पा लिया गया था, जिससे किसी को हानि नहीं पहुंची है, गजरौला पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है। 

0 Response to "गंगा पुल पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article