-->
थाना पुलिस ने आठ वारंटी किये गिरफ्तार

थाना पुलिस ने आठ वारंटी किये गिरफ्तार

थाना पुलिस ने आठ वारंटी किये गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवाददाता पंकज सैनी
हापुड । थाना देहात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूंकर के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी / वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 08 वारन्टियों को गिरफ्तार किया है।
थाना देहात मैं तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक बलराम सिंह एवं उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, का.सचिन कुमार ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे रफीक पुत्र बशीर निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड, मौबीन पुत्र रफीक निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड देहात जनपद हापुड, शीतल पुत्र प्रेमलाल निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात, गौतम पुत्र प्रेमलाल निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड, सचिन पुत्र रवीन्द्र निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड, कौशल पुत्र प्रेमलाल निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड, आनन्द पुत्र प्रेमलाल निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात, राजू पुत्र प्रेमलाल निवासी न्यू भीमनगर थाना हापुड देहात, को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।


0 Response to "थाना पुलिस ने आठ वारंटी किये गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article