-->
शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी

शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी

शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड । थाना कोतवाली इलाके के एक गांव एक युवती के साथ ब्लेकमेल कर शादी न करने करने पर तेजाब डालने की धमकी भी दी गई। आरोपी युवक द्वारा शादी भी तुड़वा दी गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक गांव निवासी एक युवती मेरठ के एक कालेज से बीएड कर रही थी। तभी कालेज के ही एक युवक ने उसके साथ दोस्ती का प्रस्ताव रखा। साथ ही दोस्ती न करने पर उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे ब्लेकमेल करने लगा। जिसके बाद वीडियो वायरल कर उसके साथ शादी करने की धमकी देने लगा। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। लेकिन आरोपी युवक ने शादी को तुड़वा दिया। शादी न करने पर तेजाब डालने की भी धमकी दी गई। पांच दिन पूर्व युवती अपने भाई के साथ हापुड़ दवाई लेने आ रही थी। तभी कार सवार युवक अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा। जहां उसने उसके भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी अंकुर गुर्जर, बबलू गुर्जर, आभा, सुदेश, महेंद्री गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


0 Response to "शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article