-->
HAPUR NEWS : अवैध धन से करोड़ो में दुकान की खरीदारी के बाद शनि आस्था का केंद्र खतरे में : सूत्र

HAPUR NEWS : अवैध धन से करोड़ो में दुकान की खरीदारी के बाद शनि आस्था का केंद्र खतरे में : सूत्र

अवैध धन से करोड़ो में दुकान की खरीदारी के बाद शनि आस्था का केंद्र खतरे में
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड । नगर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहा अतरपुरा चौपले के पास स्थित शनिदेव पूजन के लिए काफी प्राचीन समय से बना वट वृक्ष का स्थान खतरे में दिखाई देने लगा है। 
जानकारी के अनुसार नगरकोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौपले से रेलवे रोड की तरफ कार्नर पर मार्किट बनी है और इसके मालिक द्वारा इस मार्किट में काफी समय से किरायेदार बसाये हुये है। अब इन दुकानों को किरायेदातो से समझौता कर बिक्री किया जा रहा है। इन्ही दुकानों के बाहर हिन्दू आस्था का केंद्र शनिदेव पूजा के लिए पीपल का व्रक्ष है और यह शनिदेव की मूर्तियां भी धर्म प्रेमियों द्वारा लगवाई गई है। 
सूत्रों का कहना है कि इन्ही दुकानों में से एक दुकान करोड़ो के अवैध धन से किसी खरबंदा नामक व्यापारी द्वारा खरीदी गई है। और अब सूत्रों के ही हवाले से बताया जा रहा है कि बड़ा व्यापारी हिन्दू धर्म के शनिदेव पूजा के स्थान अर्थात शनि मंदिर को हटाने के लिये लगा है और आज उसने बाकायदा इस कार्य चालू भी करा दिया । दिन भर आस्था के केंद्र को हटाने में लगे मजदूर परंतु शाम तक जब पेड़ हट गया तो लोगो को भृमित करने के लिए कार्य रोक दिया गया।
जब हमारी टीम द्वारा हिंदू धर्म की आस्था से और इस खिलवाड़ को कैमरे में कैद किया गया तथा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत से बात की गई तो उन्होंने इस कार्य से नगर पालिका परिषद के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से पल्ला झाड़ दिया। हमारी टीम द्वारा उप जिलाधिकारी सदर के मोबाइल नंबर 9454 416777 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उप जिलाधिकारी महोदय का फोन नहीं उठा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेलवे मंडल बोर्ड के सदस्य प्रवीण सेठी ने कैमरे में कैद तस्वीरों की जानकारी मिलने पर खुद फोन कर बताया कि दुकान की खरीदार खरबंदा का हिंदू धर्म की आस्था के केंद्र को हटाने में कोई हाथ नहीं है बल्कि इसे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुकानदारों की मांग पर बिना किसी सरकारी परमिशन के हटाया जा रहा है जिसे अब रुकवा दिया गया है।
अब देखने वाली बात यह है कि एक लंबे चौड़े शनिदेव की आस्था के केंद्र को दिनभर हटाया जाता रहा मजदूरों का लगाता घन बजता रहा परंतु जब तक वह जगह 50% ध्वस्त नहीं हो गई किसी को दिखाई नहीं दी कैमरे में कैद होते हैं इतने बड़े व्यापारी को अपने मंसूबों को 50% कामयाब होने के बाद भाजपा नेता एवं बिरादरी के नेता के सहारे खुद को पल्ला झाड़ने का प्रयास किया गया।
आखिर उत्तर प्रदेश में हिंदू धर्म की आस्था की सरकार होने के पश्चात हिंदू धर्म की आस्था पर चोट आखिर कौन करा रहा है यह एक बहुत बड़ा सवाल प्रदेश में या देश में हिंदू धर्म की आस्था के नाम से जाने जानी वाली भाजपा सरकार जनता द्वारा बड़े विश्वास के साथ धर्म के नाम पर बनाई गई है। क्या सरकार का कोई नुमाइंदा इस हिंदू धर्म की आस्था को पुन: बचाने के लिए काम करेगा और अवैध धन से खरीदी गई दुकान के लिए कोई जांच कर वैधानिक कार्यवाही करेगा यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है।

1 Response to "HAPUR NEWS : अवैध धन से करोड़ो में दुकान की खरीदारी के बाद शनि आस्था का केंद्र खतरे में : सूत्र"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article