-->
HAPURNEWS : भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप

HAPURNEWS : भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप

भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप

1 घण्टा 45 मिनट रहा पूरी तरह टोल फ्री
हापुड न्यूज संवाददाता आरिफ खान सैफी
गढ़मुक्तेश्वर । मुरादाबाद से सिंभावली लौट रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव के पुत्र से टोल प्लाजा पर अभद्रता करने के मामले पर संगठन के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा को मुक्त कर दिया। जिसके कारण टोल से गुजरने वाले वाहन आराम से गुजर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल आर्य के पुत्र विवेक आर्य रविवार की देर रात को मुरादाबाद की ओर से कार में सवार होकर सिंभावली लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अल्लाह बख्श पुर स्थित टोल प्लाजा पहुंचे तो वहां टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। जिसको लेकर उन्होंने अपने पिता कुशल पाल आर्य को सूचना दी ।
सूचना मिलने पर संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और वहां से गुजर रहे वाहनों को शाम करीब 7:50 से फ्री कर दिया। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तत्काल गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज प्रताप सिंह बृजघट चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अमित सिंह के साथ भारी पुलिस बल लेकर पहुंच गए तथा गुस्साए किसानों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की गुस्साए किसान सुनने को तैयार नहीं हुए तब जाकर देर रात्रि में करीब 9:25 बजे टोल मैनेजर विनोद कुमार आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता के लिए माफी मांगी तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ और अंतत है 9:35 पर किसानों ने आंदोलन को वापस ले लिया और टोल शुरू हुआ। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली तो वही टोल कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। 
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी जब-जब टोल प्लाजा से गुजरे हैं तब तक प्लाजा के अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की है, जिसको लेकर विरोध किया जा रहा है। 

0 Response to "HAPURNEWS : भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article