छिजारसी टोलटैक्स पर लोकल मासिक पास ऑनलाइन रिचार्ज सेवा हुई शुरू
छिजारसी टोलटैक्स पर लोकल मासिक पास ऑनलाइन रिचार्ज सेवा हुई शुरू
हापुड न्यूज संवाददाता
पिलखुवा । थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 09 पर स्थित छिजारसी टोलटैक्स से रोजाना आनें जानें लोकल वाहन स्वामी अब अपने प्रतिष्ठिनों से ही लोकल मासिक पास ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते है। उन्हें अब लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार जनपद के हजारों लोकर लोग रोजाना दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से अपनें वाहनों से आना जाना करते हैं। जिसको लेकर उन्हें पिलखुवा स्थित छिजारसी टोलटैक्स से होकर गुजरना पड़ता है। इस टोल टैक्स पर लोकल वाहनों के लिए सस्ती दरों पर फास्टैग रिचार्ज की व्यवस्था की गई थी परंतु कई महाशय तकनीकी कमी के चलते यह फास्टैग ऑनलाइन रिचार्ज नहीं हो पा रहे थे और बहुत अधिक लोकल फर्स्ट की माचिस खर्चा सो हो रहा था जिसके चलते वाहन स्वामी परेशान हो रहे थे और उन्हें लाइन में लगकर टोल टैक्स पर ही फास्टटैग रिचार्ज कराना मजबूरी में पड रहा था। टोलप्लाजा संचालकों ने लोगों की सुविधा के लिए तकनीकी कमियों को दुर्क्रकर ऑनलाइन लोकल रिचार्ज करने की सुविधा शुरू करा दी है। जिससे लोगों को अब राहत मिल सकेगी और वह कहीं से भी अपने फास्टट्रैक को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकेंगे।
0 Response to "छिजारसी टोलटैक्स पर लोकल मासिक पास ऑनलाइन रिचार्ज सेवा हुई शुरू"
एक टिप्पणी भेजें