बसौड़ा पर्व पर माता के मठ पर हुआ पूजन, मांगी मन्नत
बसौड़ा पर्व पर माता के मठ पर हुआ पूजन, मांगी मन्नत
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड । नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर संचालित एकेपी इंटर कालेज के पीछे शीतला माता मन्दिर में बसौड़ा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। बसौड़ा पर्व पर शीतला माता मंदिर को प्रबन्धक कमेठी द्वारा आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की सुबह से ही लाइन लगनी शुरु हो गई थी। सुबह नौ बजे तक मंदिर में भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। महिलाये घर में बनाए मीठे पुए, उपलों की माला लेकर मंदिर में पहुंची। और माला व मीठे पुए शीतला माता को भेंट किये और माता का श्रंगार किया। इसके बाद कई महिलाओं ने मंदिर प्रागंण में ही भोजन किया। इसके बाद घर वापस लौंटी। वहीं, मंदिर में दिनभर कार्यक्रम होता रहा।
इधर, इस वर्ष भी मंदिर के द्वार पर मेला भरा गया। बच्चों के झूले, स्वादिष्ट व्यंजन और खेल खिलौने आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों के अलावा महिलाओं ने भी स्वादिष्ट चाट पकौड़ी का आनंद उठाया।
मान्यता है कि इस दिन माता के मठ पर हल्दी के छींटे लगाने से बच्चों में चेचक और गंभीर त्वचा संबंधी रोग नहीं होते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। शीतला माता मंदिर के अलावा चंडी मंदिर, पथवारी मंदिर, मंगली माता मंदिर, शिव मंदिर आदि में भी महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
0 Response to "बसौड़ा पर्व पर माता के मठ पर हुआ पूजन, मांगी मन्नत"
एक टिप्पणी भेजें