-->
हिंदुस्तान माथाडी कामगार सेना के अब्दुल गनी पटेल बने जिलाध्यक्ष

हिंदुस्तान माथाडी कामगार सेना के अब्दुल गनी पटेल बने जिलाध्यक्ष

हिंदुस्तान माथाडी कामगार सेना के अब्दुल गनी पटेल बने जिलाध्यक्ष
 हापुड न्यूज संवाददाता नेहाल हसन
मुम्बई ।  हिंदुस्तान माथाडी ट्रांसपोर्ट आणि जनरल कामगार सेना के तरफ से अध्यक्ष विकास मा. मयेकर और राजेंद्र सालगावकर के नेतृत्व मैं अब्दुल गनी अब्दुल रहमान पटेल के काम को देखते हुए पार्टी के अध्यक्ष ने अब्दुल गनी को हिंदुस्तान माथाडी कामगार सेना के ठाणे जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
उनके काम और उनकी मेहनत को देखते हुवे जिस तरीके से जनता की आवाज बनकर यह उठते हैं तथा कई सालों से समाज सेवा करते आ रहे हैं इसी सब को देखते हुए शिवसेना पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खासदार और आमदार लोगों ने मिलकर अब्दुल गनी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। 
अब देखना है कि यह पार्टी के भरोसे पर कितने खरे उतरते हैं। आने वाला अगला चुनाव महानगरपालिका का है उसमें कितनी मेहनत करते हैं। पत्रकार से बात करते हुए अब्दुल गनी ने कहा कि एकनाथ शिंदे साहब के नेतृत्व में काम करेंगे और अब की बार महानगरपालिका के चुनाव में मुम्बई से शिवसेना पार्टी की जीत होगी। अपनी पार्टी के नगरसेवक चूनकर आएंगे। उससे मुंब्रा वासियों का विकास होगा और जो कार्य नहीं हो रहे हैं वह भी कार्य होंगे। 
अब्दुल गनी का कहना है कि हम ज्यादातर कोशिश करेंगे गरीब बच्चों की शिक्षा मुफ्त दिलाने के लिए, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, महिलाओं को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। उनका कहना है की मुंब्रा में बहुत से मुद्दे हैं जिसे हल करने की वह कर सम्भव कोशिश करेंगे जिसमें जनता का भला हो उसमें मेरा भला है। अगर जनता खुश है तो हम समझेंगे हमारी मेहनत रंग लाई और पार्टी में मेरा मनोबल बढ़ेगा। अब्दुल गनी के कार्यालय पर लोग जाकर उनका सत्कार कर रहे हैं और मुंब्रा में जगह जगह बुलाकर उनको लोग मान और सम्मान दे रहे हैं। जगह जगह उनका सत्कार हो रहा है अब आगे देखना है शिवसेना पार्टी के लिए आगामी चुनाव के लिए कितनी मेहनत कर सकते हैं अब इनको साबित करना पड़ेगा और जनता का कितना भला कर सकते हैं।

0 Response to "हिंदुस्तान माथाडी कामगार सेना के अब्दुल गनी पटेल बने जिलाध्यक्ष"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article