पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य ने रा. सैनिक संस्था की सदस्यता की ग्रहण
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता पंकज सैनी
हापुड़ । राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने एस० एस० वी० पी० जी० कालिज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा० पंकज पाठक को सदस्यता प्रमाणपत्र देकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई ।
इस दौरान पूनम पाठक की उपस्थिति के चलते राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के सभी पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि शीघ्र ही डॉक्टर पंकज पाठक को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
0 Response to "HAPUR NEWS - पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य ने रा. सैनिक संस्था की सदस्यता की ग्रहण"
एक टिप्पणी भेजें