HAPUR NEWS - BSF के एडिशनल DG मुकुल गोयल बने UP के नए पुलिस महानिदेशक, योगी सरकार ने की घोषणा
नए DGP पर संशय खत्म
BSF के एडिशनल DG मुकुल गोयल बने UP के नए पुलिस महानिदेशक, योगी सरकार ने की घोषणा
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नए DGP के चयन की प्रक्रिया फाइनल कर ली गई है। ADG BSF मुकुल गोयल को यूपी का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सरकार ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को दोपहर में ही डीजीपी का कार्यभार सौंपा गया था लेकिन शाम होते होते सरकार ने नए डीजीपी का ऐलान कर दिया है। इससे पहले मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बुधवार को चार्ज छोड़ दिया था। एचसी अवस्थी 36 साल का कार्यकाल पूरा करके आज रिटायर हुए हैं।
1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल मूल रूप से यूपी के शामली के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं। मुकुल गोयल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ के डीजी हैं। उनका रिटायरमेंट फरवरी 2024 को है। मुकुल गोयल के लिए जोरदार लॉबिंग भी हो रही है।
सरकार के भी विश्वास पात्र मानें जाते हैं। अपराध नियंत्रण के साथ पश्चिम के किसान धड़ों और वैश्य समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ है। किसान आंदोलन में फँसी भाजपा को मझदार से निकालने में भी मुकुल गोयल काफी लाभदायक हो सकते हैं।
*आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ के रह चुके एसएसपी..*
यूपी के अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद तक यूपी सरकार अगले डीजीपी के नाम की घोषणा कर देगी।
*UPSC ने तय किए थे तीन नाम ..*
इससे पहले मंगलवार को UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने तीन सीनियर IPS अफसरों को यूपी डीजीपी पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया। इनमें DG EOW आरपी सिंह, ADG BSF मुकुल गोयल और नासिर कमाल का नाम शामिल किया था। वरिष्ठता के अनुसार नासिर कमाल बाकी दोनों लोगों के मुकाबले सबसे सीनियर थे और मौजूदा समय वह केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं हालांकि, इनका कार्यकाल कम है। ऐसे में इन्हें DGP की रेस से बाहर बता दिया गया था।
*सीएम योगी से दो अफसरों ने की मुलाकात..*
नासिर कमाल के बाद डीजी EOW आरपी सिंह और ADG BSF मुकुल गोयल का नाम UPSC की लिस्ट में है। इन दोनों अफसरों ने मंगलवार को बारी-बारी से सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर ली है। बताया जाता है कि इन दोनों में से गोयल का नाम फाइनल हुआ है। अंत में उन्हें ही डीजीपी की कमान सौंपी गई।
0 Response to "HAPUR NEWS - BSF के एडिशनल DG मुकुल गोयल बने UP के नए पुलिस महानिदेशक, योगी सरकार ने की घोषणा"
एक टिप्पणी भेजें