-->
HAPUR NEWS - वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर को रिटायरमेंट पर समिति ने किया सम्मानित

HAPUR NEWS - वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर को रिटायरमेंट पर समिति ने किया सम्मानित


वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर को रिटायरमेंट पर समिति ने किया सम्मानित
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता पंकज सैनी
हापुड़ ।  सैनी कल्याण विकास समिति द्वारा फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर वन विभाग हापुड में कार्यरत प्रताप सिंह सैनी द्वारा 38 वर्ष वन विभाग में सेवा देते हुए रिटायरमेंट की अवधि 60 वर्ष पूर्ण होने पर रिटायरमेंट लिया गया जिसके बाद कल्याण विकास सेवा समिति से प्रताप सिंह सैनी फूल माला पहनाकर तथा सम्मानित करने का कार्य किया।
  सैनी कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि प्रताप सिंह सैनी ने अपनी सरकारी नौकरी में अपनी सेवा बड़ी ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूर्ण की और नौकरी के साथ-साथ समय पड़ने पर सैनी समाज को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार सहयोग करने का कार्य किया। समाज के लिए लगातार किए गए प्रताप सिंह सैनी के सहयोग के लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेंगा, और समाज को आगे भी विश्वास है कि रिटायरमेंट के बाद प्रताप सिंह सैनी समाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करते हुए युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करेंगे।

0 Response to "HAPUR NEWS - वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर को रिटायरमेंट पर समिति ने किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article