HAPUR NEWS - श्यामेश्वर महादेव पर कोरोना मुक्ति के लिये 28 मार्च से हवन यज्ञ लगातार सुबह शाम जारी
पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानन्द द्वारा दिये गए मन्त्र से महाहमारी मुक्ति के लिये महादेव पीठ पर हवन यज्ञ लगातार जारी
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता अनुज सिन्धु
बाबूगढ़ । पंचायत क्षेत्र के ग्राम छपकौली में स्थित श्यामेश्वर महादेव मंदिर में लगातार 28 मार्च से कोरोना महामारी से देश को निजात दिलाएं जाने की ईश्वर से प्रार्थना के क्रम में लगातार हवन यज्ञ का आयोजन चल रहा है। और यहां बताया जा रहा है कि करीब 48 देशों से आए धार्मिक लोग ईश्वर से कोरोना वैश्विक महामारी से छुटकारा दिलाए जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए मन्दिर के ट्रस्टी आचार्य अमित कुमार ने बताया कि पीठाधीश्वर शंकराचार्य ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से कोरोना वैश्विक महामारी से छुटकारा दिलाए जाने के लिए लगातार दो महा से ग्राम छपकौली स्थित सिद्ध पीठ श्यामेश्वर महादेव मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन पीठाधीश्वर द्वारा दिए गए मंत्र से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्र का अर्थ है कि महा देवी इस कोरोनावायरस महामारी से अपनी निगाहों से छुटकारा प्रदान कराओ। गुरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज जी के पास करीब 48 देशों के लोग आज हवन यज्ञ में अपनी आहुति देते हुए इस महामारी के लिए महादेवी से छुटकारा दिलाए जाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
और यह यज्ञ लगातार 28 मार्च से निरन्तर चल रहा है और अब यह दिनचर्या में लगातार हो गया है महामारी से छुटकारा मिलने के बावजूद भी यह हवन निरंतर सुबह और शाम चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि यहां आयोजित सभी धार्मिक अनुष्ठानों का 18 देशों में यू ट्यूब,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारण भी निरन्तर जारी है। उन्होंने लोगो से आव्हान करते हुए कहाकि इस हवन यज्ञ में आहुति देने के लिए कोई भी धर्म प्रेमी धर्म लाभ कमा सकता है।इसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी समान भी लाने की आवश्यकता नही है।सभी व्यवस्थाये सत्यम परम् धाम छपकौली मन्दिर की और से की गई है।
0 Response to "HAPUR NEWS - श्यामेश्वर महादेव पर कोरोना मुक्ति के लिये 28 मार्च से हवन यज्ञ लगातार सुबह शाम जारी"
एक टिप्पणी भेजें