-->
HAPUR NEWS - निर्धारित समय पर बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने किया एक्शन का घेराव

HAPUR NEWS - निर्धारित समय पर बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने किया एक्शन का घेराव

निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति ना मिलने पर आक्रोशित किसानों ने किया एक्शन का घेराव
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता दीपक कश्यप
हापुड़ । जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ग्राम जरौठी मैं सरकार द्वारा निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति सुचारू न मिलने से परेशान किसानों ने आज अतरपुरा चौपला स्थित टाउन हॉल पर पहुंचकर विद्युत विभाग में विद्युत अधिकारी एक्शन का घेराव किया तथा जमकर हंगामा काटते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से कराए जाने की मांग की।
  इस दौरान विद्युत विभाग के एक्शन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण ठीक कराने के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू ना हो पाने के कारण काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु किसानों ने उनकी एक न सुनी और जमकर हंगामा करते रहे आखिर में विद्युत विभाग के एक्शन द्वारा अतिशीघ्र विद्युत धारा प्रवाह को सुचारू रूप से कराए जाने के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
  हमारी टीम से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कृषक टैनपाल ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति नही की जा रही है। जिसके कारण उनकी फसलें भीषण गर्मी के कारण सूख जा रहे हैं धान की फसल पूरी तरह चौपट होने के कगार पर है क्योंकि धान की फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है जो पानी विद्युत ना मिलने के कारण फसल को नहीं दिया जा पा रहा है जिस कारण किसान आर्थिक तंगी की कगार पर जूझता नजर आ रहा है। इसी समस्या को लेकर आज जब एक्शन विद्युत विभाग का घेराव किया गया है। जिस पर विद्युत विभाग के एक्शन द्वारा अति शीघ्र विद्युत समस्या को दूर कर किसानों को राहत दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है।

0 Response to "HAPUR NEWS - निर्धारित समय पर बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने किया एक्शन का घेराव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article