-->
Hapur News - दलित,मुस्लिम और आदिवासियों को मंच पर लाकर क्रांति की मशाल जलाना ही उनका उद्देश्य - राष्ट्रीय अध्यक्ष

Hapur News - दलित,मुस्लिम और आदिवासियों को मंच पर लाकर क्रांति की मशाल जलाना ही उनका उद्देश्य - राष्ट्रीय अध्यक्ष

दलित,मुस्लिम और आदिवासियों को मंच पर लाकर क्रांति की मशाल जलाना ही उनका उद्देश्य - राष्ट्रीय अध्यक्ष
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता सुनील कुमार
हापुड़ । नेशनल भीम आर्मी कि आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस गढ़ रोड स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में संपन्न हुई, जिसमें नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने बोलते हुए कहा कि वह मेरठ के निवासी हैं तथा उन्होंने अब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में जिस संगठन के साथ काम किया था या जिस संगठन के साथ काम करते हुए वह जेल तक गये थे, वह संगठन दिशाहीन हो गया है। जिस कारण उन्होंने नेशनल भीम आर्मी की स्थापना की है और यह संगठन 18 राज्यों में आज पूरी तरह क्रियाशील है। संगठन के 18 राज्यों में खड़ा करने के लिए  संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद सागर है वह उनका तहे दिल से उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद करते हैं। साथ ही संगठन से जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब,दबे- कुचले और दलित समाज की आवाज को बुलंद करते हुए समाज के साथ होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है। यह संगठन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को गांव-गांव घर-घर पहुंचा कर जो बाबा साहब ने कहा था कि दलित समाज के हाथ में बंदूके नहीं कलम होनी चाहिए सपने को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उनका संगठन दलित समाज की युवा बहन बेटियों को आईएएस पीसीएस बनाकर देश की सत्ता तक पहुंचा कर समाज के हाथों में सौपने के लिए भी संघर्षरत है। संगठन का मुख्य उद्देश्य दलित मुस्लिम एवं आदिवासियों को एकत्रित कर एक मंच पर लाकर इसमें क्रांति लाने का है।

1 Response to "Hapur News - दलित,मुस्लिम और आदिवासियों को मंच पर लाकर क्रांति की मशाल जलाना ही उनका उद्देश्य - राष्ट्रीय अध्यक्ष"

  1. किसी भी प्रोग्राम की रीढ़ की हड्डी मंच संचालन होता है जिसका जिक्र तक नहीं है सर
    बेख़ौफ़ शायर

    जवाब देंहटाएं

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article