HAPUR NEWS - राज्यसभा सांसद एवं रा.महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव का 75 वा जन्मदिवस सपाइयों ने धूमधाम से मनाया
राज्यसभा सांसद एवं रा.महासचिव रामगोपाल यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता पंकज सैनी
हापुड़ । समाजवादी पार्टी के फरारी गंज रोड स्थित जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी रामगोपाल यादव का आज 75 वा जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए मनाया गया। साथ ही जिला कार्यालय के बाहर टेबल लगाकर लोगो के बीच फल एवं मास्क का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि आज समाजवाद के प्रचण्ड समर्थक, गरीबों के मसीहा तथा समाजवाद के नारे को साथ संघर्षपूर्ण राजनीति करके दबे कुचले लोगों को अधिकार दिलाने वाले तथा समाजवादी पार्टी को मजबूत कर प्रत्येक कार्यकर्ता में जोश भरकर पार्टी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले और पार्टी में चाणक्य की भूमिका निभाकर पार्टी को शीर्ष स्तर पर पहुंचाने में मुलायम सिंह यादव के सपनों को साकार करने के लिये उनके पदचिन्हों पर चलने वाले राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 75वें जन्मदिन के अवसर पर
कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से केक काटकर तथा जरूरतमंदों को फल एवं मास्क वितरण कर मनाया है। तथा सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण ने उनकी दीर्घायु की कामना कर उनके अच्छे स्वास्थ बने रहने की एवं राजनैतिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए कामना की।
पूर्व मंत्री भूषण त्यागी ने कहा कि हम सभी की यही कामना है कि रामगोपाल यादव राजनैतिक जीवन में शीर्ष पद पर पहुंचकर पार्टी का नाम रोशन करें।
जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा मौ० बिलाल एडवोकेट ने कहा कि मेरी भी यही कामना है कि प्रोफेसर साहब भारतीय राजनीति के शीर्ष स्तर पर पहुंचकर देश व दुनिया को समाजवाद को नया रास्ता दिखाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर कार्यवाहक महासचिव फकीरा चौधरी, एड.अनिल आजाद, रामपाल जाटव, पं० श्रवण कुमार शर्मा, एड.पुरूषोत्तम वर्मा, आशुतोष शर्मा, वाहिद चौधरी, आजाद अल्वी, विपिन भड़ाना, मूलवीर प्रधान, सुल्तान घुघराला, विपिन एडवोकेट, मोनू चौहान, बादल सिद्ध, रोशन दुआ आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS - राज्यसभा सांसद एवं रा.महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव का 75 वा जन्मदिवस सपाइयों ने धूमधाम से मनाया"
एक टिप्पणी भेजें