HAPUR NEWS - ए डी ओ पंचायत की यादव वादी मानसिकता की सोच सरकार को नुकसान पहुचने वाली नही करेंगे बर्दास्त - गौ रक्षा समिति
ए डी ओ पंचायत की यादव वादी मानसिकता की सोच सरकार को नुकसान पहुचने वाली नही करेंगे बर्दास्त - गौ रक्षा समिति
48 घण्टे बाद नही हुई कार्यवाही तो गौ रक्षा समिति करेंगी आंदोलन
प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गौ सेवा के लिये समर्पित योगी आदित्यनाथ का अपमान नही करेंगे बर्दास्त : राहुल यादव
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता
हापुड़ (लोकेश बंसल) । जनपद हापुड़ के गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने आज जिलाधिकारी अनुज सिंह से मिलकर एडीओ पंचायत की अभद्रता के चलते ज्ञापन देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की इस दौरान उन्होंने अपने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से जिलाधिकारी से 48 घंटे के अंदर कार्यवाही ना किए जाने पर एडीओ पंचायत के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन किए जाने की बात कही।
गौ रक्षा समिति के करीब आधा दर्जन समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समिति के जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा लगातार गौ सेवा के लिए कार्य किए जा रहे हैं और यह संगठन उन्हीं का संगठन है इस संगठन में वह लगभग डेढ़ वर्ष से जिला अध्यक्ष के पद पर गौ रक्षा के लिए अपनी सेवा दे रहे हैं जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का गौ रक्षा के संबंध में लगातार उन्हें समर्थन मिल रहा है परंतु आज जब उनके गांव करीमपुर में उनके द्वारा घायल अवस्था में घूम रहे दो गाय एवं दो बछड़ो को घर के बाहर बांधकर उपचार करा दिया गया है। उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर से अनेकों बार कहने के बाद गोवंश को गौशाला नहीं पहुंचाया जा रहा है।और तो और ए डी ओ पंचायत को जब उन्होंने गौवंशो को गौशाला भिजवाए जाने के लिए फोन किया तो उन्होंने गोवंश को गौशाला पहुंचाने की जिम्मेदारी से खुद को मुक्त करते हुए उन्हें ही गौशाला पहुंचाने की नसीहत दे डाली और तो और उन्होंने गाय के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं निभाया तथा उनके द्वारा जब उनसे मिलने की बात की गई तो ब्लॉक में होने की बात बड़े ही धमकी भरे लहजे में कहते हुए उन्हें ब्लॉक में आने की बात कही जिस कारण जहां उनके सम्मान को ठेस पहुंची है तो वही यह सम्मान को ठेस उनको नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय योगी आदित्यनाथ को पहुंची हैं, जिसे वह हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह खुद योगी आदित्तनाथ महाराज के नाम पर अपनी जान दे सकते हैं पर उनकी अवहेलना बर्दाश्त नहीं कर सकते।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि आज उनके द्वारा अपने साथियों के साथ एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग के लिए जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है और अगर एडीओ पंचायत के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह 48 घंटे बाद एक बड़ी संख्या में एकत्रित समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
0 Response to "HAPUR NEWS - ए डी ओ पंचायत की यादव वादी मानसिकता की सोच सरकार को नुकसान पहुचने वाली नही करेंगे बर्दास्त - गौ रक्षा समिति"
एक टिप्पणी भेजें