HAPUR NEWS - जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय फाउंडेशन का धन्यवाद : राजेन्द्र गुर्जर
जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय फाउंडेशन का धन्यवाद : राजेन्द्र गुर्जर
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता
हापुड़ । जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने जनपद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह के माध्यम से भेजने के लिए न्यायिक तहसीलदार को उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय परिसर में सौंपा।
ज्ञापन के संबंध में बताते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हम दो हमारे दो अर्थात जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जो मसौदा तैयार करने की शुरुआत की है उसके लिए वह उन्हें सर्वप्रथम धन्यवाद देते हैं, ओर साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करते है कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर सभी सब्सिडी व योजनाओं का लाभ ख़त्म करने के साथ साथ दो बच्चों से तीसरा बच्चा पैदा करने पर माँ बाप का वोट का अधिकार इस बनने वाले कानून में ख़त्म हो ओर चोथा बच्चा पैदा करने पर जेल का प्रावधान हो। तभी इस क़ानून को बनाने का फ़ायदा होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश से मुख्यमंत्री के नाम जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ के पदाधिकारियों सहित अन्य आम लोगों ने लगभग 300 पत्र रजिस्टर्ड ओर लगभग 300 पोस्ट कार्ड भेजे गये हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से राजेंद्र गुर्जर अध्यक्ष जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन,सुन्दर कुमार आर्य , अमित बैसला, कमल सिंह प्रधान, सुभाष त्यागी, सुधीर त्यागी, विजयपाल सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, ब्रजभूषण अग्रवाल, सीएल शर्मा, हिमांशु खारी , अरविंद तवर , राजबीर भाटी आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS - जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय फाउंडेशन का धन्यवाद : राजेन्द्र गुर्जर"
एक टिप्पणी भेजें