HAPUR NEWS - कृपया कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें: विनोद कुमार शुक्ला अधिशासी अधिकारी
कृपया कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें: विनोद कुमार शुक्ला अधिशासी अधिकारी
जीपीएस के माध्यम से कूड़ा वाहनों की लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग : ईओ विनोद कुमार शुक्ला
जानसठ नगर पंचायत नगर की साफ सफाई में अब जनता को भी उसकी जिम्मेदारी सिखाएगा इसके लिए कार्य योजना हो रही है तैयार।
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता कबीर रिजवान
मुजफ्फरनगर । जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, ईओ विनोद कुमार शुक्ला के अथक प्रयासों के चलते नगर की साफ सफाई में अब जनता को भी उसकी जिम्मेदारी सिखाई जायेगी। इसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने जहां-तहां कूड़ा डालने वालों को जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के सहयोग से समझाने बुझाने एवं उसके बाद कार्रवाई की योजना बनाई है।

उनका कहना है कि कूड़ेदान होने के बावजूद लोग बाहर कूड़ा डाल देते हैं। इसके अलावा, अपने घरों के बाहर और गलियों के बाहर भी लोग कूड़ा डाल देते हैं। इससे नगर बहुत गंदा नजर आता है। इस पर लगाम लगाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने आगे कहा कि नगर पंचायत नगर वासियों को बिजली पानी सड़क साफ सफाई जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए गंभीर है और इन सभी पर कार्य किया जा रहा है जल्द ही नगर में इन समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा ।
जीपीएस के माध्यम से कूड़ा वाहनों की जा रही है मॉनिटरिंग
अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने आगे कहा कि नगर में नगर पंचायत द्वारा संचालित छोटे बड़े कूडा वाहनों की जीपीएस के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
ईओ वी.के. शुक्ला नें कहा कि सभी कूडा वाहनों का रूठ निर्धारित किया गया है लेकिन जनता को भी यह समझना होगा कि वह कूड़ा तय जगह पर डालेंगें तो उनका नगर अधिक साफ नजर आएगा। ऐसा करके वह खुद को अच्छा सिटिजन भी साबित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्था को सुधारने के लिए दोनों ओर से कोशिश करनी होगी।
पेयजल कनेक्शन बढ़ाने होंगे
ईओ वीके शुक्ला नें आगे कहा कि नगर में लगभग 5 हजार मकानों पर मात्र 2 हजार पेयजल कनेक्शन है इसलिए पेयजल कनेक्शन बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा जिससे नगर पंचायत के राजस्व में वृद्धि हो सके और नगर वासियों को भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, उन्होंने आगे कहा कि नगर वासियों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराना उनकी कार्य योजना में शामिल है । वहीं दूसरी ओर चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना नगर को खूबसूरत बनाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं।

0 Response to "HAPUR NEWS - कृपया कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें: विनोद कुमार शुक्ला अधिशासी अधिकारी"
एक टिप्पणी भेजें